संजय पाण्डेय
खड्डा/कुशीनगर:- बीते पंचायत चुनाव में सत्ताधारी दल से प्रत्याशी रहे नेबुआ नौरंगियां थाना क्षेत्र निवासी एक युवा नेता का गुरुवार को पड़ोसी बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती संग पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पिपरासी पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक यूवा नेता जो बीते पंचायत चुनाव में सत्ताधारी पार्टी से खड्डा के एक वार्ड से जिला पंचायत प्रत्याशी रहा, गुरुवार को सीमावर्ती बिहार के पिपरासी थानान्तर्गत एक गांव में एक युवती के घर में घुसने के बाद दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया व सूचना देकर पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची पिपरासी पुलिस नेताजी को हिरासत में लेकर थाने ले गई व आरोपी के बिरूद्ध कार्रवाई शुरु कर दी है। बताते चलें कि यूपी के बीते पंचायत चुनाव में कथित युवा नेताजी का एक आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया सहित अखवारों के सुर्खियों में रहा। हालांकि सत्ताधारी पार्टी से टिकट पाने में वह सफल रहा लेकिन नेता को चुनाव में जनता की अदालत में पराजय का ही सामना करना पड़ा। एक बार फिर नेताजी का युवती के साथ पकड़ा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…