News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: ब्रह्म मुहूर्त से शुरू नारायणी में आस्था की डुबकी,भगवान भाष्कर को श्रदालुओ ने दिया अर्घ

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 11, 2021  |  4:09 PM

805 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ब्रह्म मुहूर्त से शुरू नारायणी में आस्था की डुबकी,भगवान भाष्कर को श्रदालुओ ने दिया अर्घ

खड्डा/कुशीनगर। मौनी अमावस्या पर गुरूवार को पनियहवा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता दिनभर लगा रहा। ब्रह्म मुहुर्त से ही लोग नारायणी में आस्था की डुबकी लगा दान, पुण्य व कपूर,अगरबत्ती जला कर भगवान भाष्कर को जल अर्पित कर अपने परिवार के मंगल कामना की प्रार्थना की। पूरा मेला क्षेत्र हर हर महादेव व नारायणी के जयघोष से भक्तिमय हो गया। स्नानार्थियों की सुविधा के लिए नदी को बैरकेटिंग करा घाट बनाया गया था। मेले में जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम खड्डा, तहसीलदार, सीओ सहित कई थानो की पुलिस सहित पीएसी व महिला फोर्स मौजूद रहे। मेले में सजी दुकानों से लोगों ने जमकर खरीददारी की। बड़ी संख्या में किशोरी व युवतियों ने मोटर बोट से सैर सपाटा कर मेले का आनन्द लिया। युवक युवतियों ने हर पल को कैमरे में कैद किया।
गुरुवार को मां नारायणी सामाजिक कुम्भ स्थल पर ट्रैक्टर- ट्रालियां व चार पहिया वाहनों सहित सायकिल, मोटरसाइकिल व पैदल स्नानार्थियों ने घाट की ओर स्नान के लिए उमड़ पड़े। स्नानार्थियों ने पुण्य नारायणी में आस्था की डुबकी लगा स्नान, दान, तील, सिन्दूर, कपूर, अगरबत्ती जला पूजन किया। बृद्व दम्पति ने स्नान के बाद गोदान कर तील व मीठा खाया। मान्यता यह भी है कि नारायणी में स्नान करने से विवाह बाधा दूर हो जाती है। मेला में पनियहवा स्टेशन से ही पुलिस ने साधन को रोक रखा था तो वहीं पैदल ही चार पांच किमी की दूरी तय कर घाट पर पहुंचे। नदी पर नाव व गोताखोर लगाए गए थे। जगह- जगह महिला व पुलिस फोर्स तैनात रहे। मेले में खोया- पाया केन्द्र, स्वास्थ्य शिविर सहित एम्बुलेंस की ब्यवस्था की गई थी। मेले में अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार डा. एसके राय, सीओ शिवस्वरूप, सीओ संदीप वर्मा मेला परिक्षेत्र में निरीक्षण करते रहे। डीओ, ईओ देवेश मिश्र, एसओ खड्डा रामकृष्ण यादव, हनुमानगंज ज्ञानेन्द्र राय सहित भारी संख्या में महिला व पुलिस फोर्स तैनात रहे। अग्निशमन दल, एम्बुलेंस सहित नाव, नाविक, गोताखोर मौजूद रहे। मेले में स्नान करने वाले लोगों का तांता दिन भर लगा रहा।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking