खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के काली मंदिर परिसर में बुधवार की शाम भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायकों ने अपने भजनों से शमां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय दूबे व डा.निलेश मिश्र ने किया।
खड्डा के काली मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन बुधवार की शाम को भगवती जागरण का शुभारंभ मां भगवती के पूजन अर्चन से हुआ। तत्पश्चात भजन गायकों ने देवी की भक्ति गीतों को प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी तरह सांसद श्री दूबे ने पकड़ी बृजलाल में श्री श्री 108 श्री नागेश्वर नाथ जी महराज शिव मंदिर पर चल रहे रासलीला कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान अजय गोविंद राव, अमित राव, संदीप श्रीवास्तव, ब्यास गिरी, रामकृपाल कन्नौजिया, निखिल उपाध्याय, अमृत्यांशु सिंह, राजेश यादव, सुदामा जायसवाल, रामेश्वर, केशव सिंह, अम्बरीष, लोकेश उपाध्याय, जवाहर गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, मोहन मोदनवाल, अमरचंद मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता, आनंद सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…