खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र ने बुधवार को कस्बे के मलिन बस्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों को दीपक, तेल व मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीवाली के दिन बाल्मीकि समाज के लोग अपनो के बीच पाकर मिले सम्मान से गदगद हो गये।
इस दौरान डा.मिश्र ने कहा कि लोग अपने घरों में त्योहार तो मनाते ही हैं, लेकिन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ त्योहार मनाने की बात ही अलग है। डा.मिश्र ने वाल्मीकि समाज के लोगों का तिलक लगाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान डा.वीरेंद्र गुप्ता, भोला यादव, अवधेश दूबे, अतुल शुक्ला, राहुल डालमिया, सुरेंद्र, परदेशी, मानिक, आमिक, विरेंद्र, पप्पू, कंचन, सुनील, राजेश, रमेश, संदीप, विनोद आदि मौजूद रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…