संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी के बुलहवा टोला के मुसहर समाज के दर्जनों लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंप अपने नाम से हुए पट्टे की जमीन की पैमाइश करा कब्जा दिलवाने की मांग की। एसडीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बुलहवां निवासी रामप्यारे, बाबूलाल, जगदीश, नथुनी, चन्नर, गिरधारी, रामबली, नथई व लालजी आदि लोग भाजपा नेता विजय शर्मा के साथ उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि हम मुसहर समाज के भूमिहीन हैं। बर्ष 1996 में हम लोगों को पट्टा आवंटित हुआ है जिस पर हम लोग आज तक काबिज नहीं हो पाए। पैमाइश कराकर जमीन दिलवाने की मांग की है।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…