News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: विंध्याचलपुर में भूमि पैमाइश के दौरान मारपीट के मामले में दो दर्जन हमलावरों पर मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 27, 2021  |  5:24 PM

863 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विंध्याचलपुर में भूमि पैमाइश के दौरान मारपीट के मामले में दो दर्जन हमलावरों पर मुकदमा दर्ज

खड्डा/कुशीनगर।यूपी- बिहार के सीमा पर विन्ध्याचल पुर मौजे में राजस्व विभाग के पैमाइश के बाद मेड़बन्दी कर रहे किसानों के साथ बिहार के लोग लामबन्द होकर हमलावर हो गए। इस मारपीट में चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। तीन घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो दर्जन से अधिक हमलावरों के बिरूद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

शुक्रवार को गंडक नदी पार खड्डा थाना क्षेत्र के विन्ध्याचल पुर मौजा में काश्तकारो की जमीन की पैमाइश हो रही थी।इसी बीच बिहार के तरफ से आए लोगों ने हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गये।ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने चारों को सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराया। तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार की सुबह विन्ध्याचलपुर व आसपास के लोग थाने पहुँच गये व हमलावरों के विरुद्ध तहरीर सौंप कार्रवाई करने लगे।तहरीर के आधार पर खड्डा पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, दलित उत्पीड़न आदि धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरके. यादव ने बताया कि दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी हेतु बिहार पुलिस से भी सहयोग ली जाएगी।
इस बावत एसडीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि पैमाइश के दौरान मारपीट में चार लोग घायल हुए थे, मुकदमा दर्ज कराया गया है। यूपी के काश्त व सरकारी जमीनों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। बिना बैध कागजात के जमीन पर अवैध कब्जा करने वालो को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking