News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: विकाश कार्यो से होती है जनप्रतिनिधियों की पहचान: सांसद विजय दुबे

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 5, 2021  |  7:05 PM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विकाश कार्यो से होती है जनप्रतिनिधियों की पहचान: सांसद विजय दुबे

खड्डा/कुशीनगर । खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा बोधीछपरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गेठियहवां के प्रागंण में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण सह नागरिक अभिनंदन समारोह में सांसद विजय दूबे व क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां शारदे के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। तत्पश्चात विभिन्न योजनाओं से हुए निर्माण कार्यों का सांसद व विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम आयोजक ब्लॉक प्रमुख जिलाजीत यादव सहित अन्य ने सांसद व विधायक का नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री दूबे ने अपने सम्वोधन में कहा कि विकास कार्यों के बदौलत जनप्रतिनिधियों की पहचान होती है। जनता के हितों के लिए काम करने वाला जनप्रतिनिधि ही जनता का प्रिय होता है। भाजपा की योगी-मोदी सरकार ने कुशीनगर जिले को विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य किया है। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि विकास की गंगा बहाने में खड्डा क्षेत्र की जनता ने पूरा सहयोग दिया है। पीपा पुल पर पक्का पुल बनाने के लिए कवायद चल रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीलेश मिश्रा, जिला महामंत्री भाजपा विवेकानंद पांडेय, आलोक तिवारी, संतोष मणि त्रिपाठी, एसओ हनुमानगंज ज्ञानेन्द्र राय, एसओ खड्डा आरके यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को स्कूली बैग देकर पुरस्कृत किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के बेहतरीन खिलाड़ी संदीप यादव व टीम सहित चौकीदारों ने सांसद व विधायक को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान श्रीकृष्ण यादव, आरके सिंह, हरि सिंह, रामानुज मिश्रा, अमित राव, नागेंद्र चौधरी, कुणाल राव, कृष्णप्रताप लाल श्रीवास्तव, निखिल उपाध्याय, संदीप कुशवाहा, सबलू दूबे, मुरारी यादव, महेन्द्र यादव, ओमप्रकाश गिरी, संदीप, प्रशांत मिश्र, अशोक पटेल, नंदलाल, भुल्लन, गुड्डू सिंह, यादव लाल साहनी, प्रशांत मिश्र, पारस प्रधान समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन अजय गोविंद राव शिशु व अध्यक्षता वीरेंद्र गुप्ता ने किया। आभार ज्ञापन ब्लाक प्रमुख जिलाजीत यादव ने किया।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking