संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर शनिवार को नगर के सुबाष चौक स्थित सुबाष चन्द्र बोस जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।एसडीएम ने कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखेगा।
कस्वे के सुबाष चौक पर नगरपंचायत द्वारा प्रतिमा की साफ- सफाई करा सुस्ज्जित करा दिया। एसडीएम अरविंद कुमार लिफ्ट से उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस अवसर पर एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि नेताजी के अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रहा है। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देवेश मिश्र, सीओ शिवस्वरूप, कानूनगो आर.सी. गुप्ता, लेखाकार राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विजय यादव सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…