News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सृजन के दूसरे संस्करण का विधायक ने किया विमोचन

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 27, 2021  |  4:02 PM

843 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सृजन के दूसरे संस्करण का विधायक ने किया विमोचन

खड्डा/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के छितौनी इण्टर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘सृजन’ के दूसरे संस्करण का विमोचन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पत्रिका विमोचन विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज के द्वारा किया गया। इस पत्रिका के प्रधान संपादन के दायित्व का निर्वहन उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने किया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, सन्त रविदास जयंती एवं चंद्रशेखर आजाद के बलिदानी दिवस के उपलक्ष्य में उनके चित्रो पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक अनूठी पहल है जिससे बच्चों में साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज ने अपने संबोधन में कहा कि इस पत्रिका में बच्चों की अलग-अलग विधाओं की रचनाओं से उनके सृजनात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा को एक अवसर मिला है।
कार्यक्रम में पत्रिका के सर्वश्रेष्ठ कृति के लिए 12 वीं कृषि के छात्र निरंजन कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण यादव, संजय हमदर्द, मेराज आलम उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, विवेक गुप्ता, महंथ मिश्र, चाँदनी श्रीवास्तव, प्रभात मल्ल, दिनेश यादव, भरत यादव, श्याम सुंदर चौधरी, उपेंद्र गुप्ता, संजीव सिंह, विवेकानंद यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, चाँदनी श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, रीना देवी सहित तमाम शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन मो. कमरुद्दीन अली अंसारी ने किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking