News Addaa WhatsApp Group

खुशखबरी: WHO ने कहा- इस साल के आखिर तक तैयार हो जाएगी कोरोना वैक्सीन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 19, 2020  |  4:27 AM

1,195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खुशखबरी: WHO ने कहा- इस साल के आखिर तक तैयार हो जाएगी कोरोना वैक्सीन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की शीर्ष वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने गुरूवार को कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) बनाने के लिए कई जगह काम अंतिम चरण में है और पूरी उम्मीद है कि कोरोना का टीका इस साल के आखिर तक हमें मिल जाएगा. इसके आलावा स्वामीनाथन ने कहा कि मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज में कारगर नहीं है बल्कि नुकसान कर रही है इसलिए इस पर जारी सभी रिसर्च और ट्रायल को रोक दिया गया है.

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

10 जगह चल रहा है ह्यूमन ट्रायल
भविष्य में इस घातक वायरस से बचाने वाले टीके के संदर्भ में स्वामीनाथन ने कहा कि लगभग 10 उम्मीदवार मानव परीक्षण के चरण में हैं और इनमें से कम से कम तीन उम्मीदवार उस नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां एक टीके का प्रभाव साबित होता है.

कारगर टीके को लेकर डब्ल्यूएचओ के प्रयास का उल्लेख करते हुए स्वामीनाथन ने कहा, ‘ मुझे उम्मीद है. मैं आशान्वित हूं लेकिन टीका विकसित करना एक बेहद जटील प्रक्रिया है और इसमें बहुत अधिक अनिश्चित्ता भी है. अच्छी बात यह है कि हमारे पास कई अलग-अलग उम्मीदवार और प्लेटफॉर्म हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अगर हम भाग्यशाली हैं तो इस साल के अंत तक एक अथवा दो कामयाब उम्मीदवार होंगे.’

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल रोकाइससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के ट्रायल को रोक दिया है. WHO ने कहा कि कई देशों में ट्रायल होने के बावजूद ये दवा कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर साबित नहीं हो रही है. इसलिए अब इसका ट्रायल बंद किया जाना चाहिए. हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की सबसे ज्यादा पैरवी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी. बहरहाल, डॉ सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि लोगों को कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आने से रोकने में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की भूमिका हो सकती है.

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking