News Addaa WhatsApp Group

गाँव की सरकार:दवा-दारू से लेकर फसल काटने तक की व्यवस्था

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 4, 2021  |  5:43 PM

1,805 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गाँव की सरकार:दवा-दारू से लेकर फसल काटने तक की व्यवस्था

सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी के साथ संजय कुमार पाण्डेय की पड़ताल

कुशीनगर । पंचायत चुनाव में पर्चा- दाखिला अभी इस जनपद में कुछ दिन बाद शुरू होने वाला है। फिर भी गांव की सरकार बनाने के लिये एक-एक पद के लिए आधा दर्जन-दर्जन भर प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोक रखी है। कही-कही तो प्रधान पद के लिए एक दर्जन से भी अधिक प्रत्याशी है। यही वजह है कि प्रत्याशी दिन-रात मतदाताओं के चौखट तक अपनी हाजरी देना शुरू कर दिये है। इतना ही नही खेत खलिहानों तक जाकर मतदाताओं को रिझाने में लगे है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

इस समय के दिनों में जहां ग्रामीण अधिकतर गेंहू की कटाई के बिषय में सोच रहे है। वही इस बार गांव की सरकार बनाने के लिये हो रहे चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिये दावेदार भोर पहर से लेकर कड़ी दोपहरी और आधी रात तक अपने समर्थकों के साथ गांव की गलियों से लेकर खेत खलिहानों में पहुचकर मतदाताओं को रिझाने के लिये हर हथकंडे अपना रहे है।
जनपद के कई विकास खण्डों में भावी प्रत्याशियों के तरफ से दावत, के साथ बंटी बबली, झूम, के वितरण शुरू कर दिया गया है। वही मतदाता भी अब कम होशियार नही है । अभी मतदान औऱ परिणाम काफी कोसो दूर है, लेकिन मतदाता भी —कहो प्रधान जी का हाल बा—की रट लगा कर मुंहबोला प्रधान बना कर प्रत्याशियों को खूब खुश कर रहे है। देर शाम तक गाँव की चट्टी -चौराहे गुलजार रह रहे है। भावी प्रधान जी लोगो के एजेन्ट नस्ता-पानी की बंदोबस्त खूब कर रहे है।उधर एक प्रधान प्रत्याशी शाम होते ही खेत खलिहानों में पहुंचकर किसानों की गेंहूं कटाई करने वाले मजदूरों की दारू पार्टी करते नजर आ रहे है।यही नही एक जिलापंचायत सदस्य के प्रत्याशी ने अपने ट्रैक्टर को अपने क्षेत्र में किसानों की गेंहू की फसल कटाई करने के लिये निःशुल्क चला रखा है।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking