News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: एडीजी अखिल कुमार द्वारा कराई गई जाँच में दोषी मिले निरीक्षक गिरजेश तिवारी,हुये लाइन हाजिर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 18, 2021  |  7:27 PM

1,474 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: एडीजी अखिल कुमार द्वारा कराई गई जाँच में दोषी मिले निरीक्षक गिरजेश तिवारी,हुये लाइन हाजिर WhatsApp
Responsive image
  • देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना का है मामला

गोरखपुर । आवेदिका श्रीमती रिंकी राव पत्नी रणधीर प्रताप राव निवासी बखरा थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया एवं आवेदक श्री राम प्रकाश सिंह निवासी महादेव झारखंडी गोरखपुर द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के समक्ष उपस्थित होकर गिरिजेश तिवारी प्रभारी निरीक्षक गौरी बाजार के विरुद्ध गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में उनके परिजनों को फर्जी मुकदमें में फंसाने तथा द्वेष पूर्ण तरीके से गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा लिख दिये जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया था.।इस प्रकरण की जांच में प्रभारी निरीक्षक दोषी मील जिन्हें आज लाइन हाजिर कर दिया गया है।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

सनद हो की प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एडीजी अखिल कुमार द्वारा इस प्रकरण की जांच संयुक्त रुप से पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर व स्टाफ ऑफिसर, जोनल कार्यालय, गोरखपुर से कराई गई .इनके द्वारा उपलब्ध कराई गई जांच आख्या के आधार पर कार्यवाही करते हुए इस प्रकरण में की गई अकर्मण्यता और शिकायतकर्ता के परिजनों के विरुद्ध द्वेषपूर्ण कार्यवाही के संबंध में प्रभारी निरीक्षक गौरी बाजार गिरिजेश तिवारी को तत्काल लाइन हाजिर करते हुए नियमानुसार परिनिंदा प्रविष्टि एवं सत्य निष्ठा के संबंध में 24 घंटे में नोटिस निर्गत कर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर अवगत कराने हेतु पुलिस अधीक्षक देवरिया को एडीजी द्वारा निर्देशित किया गया है ,साथ ही निष्पक्ष रुप से अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में थाना गौरी बाजार में पंजीकृत मुकदमें को जनपद देवरिया से अपराध शाखा गोरखपुर को स्थानांतरित किया है .इसी मुकदमें के आरोपी गण के विरुद्ध थाना गौरी बाजार में पंजीकृत गैंगस्टर के मुकदमें की निष्पक्ष रुप से विवेचना कराते हुए नियमानुसार जुर्म खारिजा/ अंतिम रिपोर्ट के संबंध में कार्यवाही सात दिवस के अंदर सुनिश्चित कराने हेतु भी एडीजी द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया को निर्देशित किया गया है.।एडीजी अखिल कुमार जोन गोरखपुर द्वारा की गई कार्यवाई से महकमे में हड़कम्प मच गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking