News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर: नशे में धुत चाचा ने भतीजी के साथ किया रेप, गिरफ्तार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 9, 2021  |  9:16 AM

1,801 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: नशे में धुत चाचा ने भतीजी के साथ किया रेप, गिरफ्तार!
  • कलंकित हुआ चाचा -भतीजी का रिश्ता

गोरखपुर | जनपद के उरुवा थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग में चाचा भतीजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ चाचा ने नशे में अपनी छह साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के पिता ने भाई के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने लड़की को जांच परीक्षण के लिए भेजने के बाद फरार आरोपी को तुर्कवलिया नहर पुलिया के पास से शनिवार की सुबह गिरप्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

घटना की बावत थानाध्यक्ष उरुवा दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि छह मई को छह वर्षीय बच्ची को उसका सगा चाचा खजनी थाना क्षेत्र के डोहरिया में ननिहाल घुमाने के बहाने सायकिल से ले गया था। लौटते समय रास्ते मे रुककर उसने ताड़ी पी।और नशीली गोली भी खाई। फिर उसके बाद सेहुआ गांव के पास एकांत में ले जाकर भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को घर पहुंचा कर फरार हो गया।

घर पर बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को सारी बात बताई तो पीड़िता के पिता ने पुलिस को लिखित सूचना दी। जिस पर उसके विरुद्ध धारा 376 एबी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कांस्टेबल अभय सिंह, राहुल यादव व प्रिया सिंह की मदद से गिरप्तार कर लिया।

संबंधित खबरें
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान
ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया…

जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान
जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान

गोरखपुर। रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी…

ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद
ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद

गोरखपुर, 27 मार्च 2026। रेलवे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking