गोरखपुर के डीएम ने जिले में नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। जिले में 11 से 18 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगेगा। नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।
कोरोना मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले साल की तुलना में इस बार काफी ज्यादा है। शुक्रवार को गोरखपुर जिले में रिकॉर्ड 281 नए कोरोना मरीज मिले। साथ ही चार कोरोना मरीजों की मौत भी हुई।
पिछले साल 12 सितंबर को 296 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार संख्या कम होती गई थी। इस साल अप्रैल माह में लगातार मरीज कम होने के बजाए बढ़ते जा रहे हैं।
बता दें कि गोरखपुर में शुक्रवार शाम को ही सीएम योगी आ गए थे। यहां उन्होंने शनिवार को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभागार में कोरोना नियंत्रण के लिए अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीएम के विजयेंद्र पांडियन को निर्देश दिया है कि एक से दो दिनों के अंदर नाइट कर्फ्यू पर फैसला लें। इसके बाद डीएम ने गोरखपुर में 11 से 18 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…
कुशीनगर/गोरखपुर। करीब 15 लाख रुपये के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले 10…
गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…