News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: वर्दी हुआ कलंकित,महिला सिपाही से रेप के बाद मंदिर में शादी, तो फिर क्या हुआ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 9, 2021  |  12:42 PM

1,798 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: वर्दी हुआ कलंकित,महिला सिपाही से रेप के बाद मंदिर में शादी, तो फिर क्या हुआ

गोरखपुर जनपद में तैनात बस्ती के एक कांस्टेबल और उसके दो भाइयों के खिलाफ लालगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा लखनऊ में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने दर्ज कराया है। आरोप है कि सिपाही ने पहले रेप किया। विरोध किया तो लखनऊ के एक मंदिर में विवाह कर लिया। अब दूसरी शादी कर रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट की। जान-माल की धमकी दी।
लालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में लखनऊ के एक थाने में तैनात 27 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि कांस्टेबल एकांश सिंह निवासी तिघरा,थाना लालगंज, जनपद बस्ती ने शादी का झांसा दिया। उसके बाद दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो लखनऊ पुलिस लाइन स्थित एक मंदिर में जयमाल डालकर शादी कर ली। अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

एकांश सिंह की इस समय गोरखपुर में तैनाती है। विरोध करने पर एकांश सिंह,उसके भाई सूरज सिंह व दीपक सिंह ने गाली देते हुए मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकत की। जान-माल की धमकी दी। लालगंज पुलिस ने सिपाही समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking