News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर: सीएम योगी आज 75 जिलों के 3.42 लाख लाभार्थियों को देंगे पीएम आवास की सौगात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 27, 2021  |  8:08 AM

1,063 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: सीएम योगी आज 75 जिलों के 3.42 लाख लाभार्थियों को देंगे पीएम आवास की सौगात
  • सीएम योगी आज 75 जिलों के 3.42 लाख लाभार्थियों को देंगे पीएम आवास की सौगात
  • खातों में जाएंगे 2409 करोड़
  • मोरारी बापू से मिलने कुशीनगर भी जाएंगे सीएम योगी

गोरखपुर | दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 3.42 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में तकरीबन 2409 करोड़ की दूसरी और तीसरी किस्त भेजेंगे। गोरखपुर एनेक्सी सभागर में अपराह्न 4 बजे से सीएम योगी प्रदेश के 75 जिलों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन और राज्य मंत्री महेश गुप्ता भी शामिल होंगे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2.40 बजे के करीब गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने के बाद अखण्ड ज्योति का दर्शन किया। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। सीएम गोरखनाथ मंदिर में ही प्रवास कर रहे हैं।
उद्यमियों के साथ समर्पण अभियान पर बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार की सुबह 8.30 बजे से गोरखनाथ मंदिर के तिलक सभागार में शहर के बड़े उद्यमियों के साथ बैठक कर श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के लिए समर्थन की अपील करेंगे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय, आरएसएस के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक चंपत राय एवं दत्तात्रेय होसबोले बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक सीधे मंदिर पहुंचेंगे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

मोरारी बापू से मिलने कुशीनगर जाएंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की बैठक के बाद कुशीनगर में रामकथा सुनाने के लिए प्रवास करेंगे। संत मोरारी बापू का आशीर्वाद लेने के लिए कुशीनगर जाएंगे। हेलिकाप्टर से कुशीनगर पहुंचेंगे। सीएम के दौरे के मद्देनजर वहां हेलिपैड के साथ सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।

चौरीचौरा कांड शताब्दी समारोह की तैयारियों की करेंगे समीक्षा:

सीएम योगी आदित्यनाथ कुशीनगर से वापस में चौरीचौरा शताब्दी समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए 01 बजे के करीब चौरी-चौरा पहुंचेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर चौरी-चौरा में मंगलवार को आनन-फानन हेलिपैड बनाया गया। डीएम, एसएसपी और एसडीएम ने मौके का निरीक्षण है।

गोरखपुर के 2200 लोगों को मिलेगी पीएम आवास योजना शहरी की धनराशि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौरीचौरा से लौटने के बाद अपराह्न 4 बजे एनेक्सी भवन सभागार में पीएम आवास योजना शहरी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में गोरखपुर जिले के 150 के करीब पीएम आवास योजना शहरी के लाभार्थियों से सीधे मुखातिब होंगे। इसके अलावा 5 जिलों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking