News Addaa WhatsApp Group

ग्राम प्रधान ने हटवाया अतिक्रमण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 13, 2020  |  10:32 AM

1,337 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ग्राम प्रधान ने हटवाया अतिक्रमण

वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

ग्रामप्रधान ने हटवाया अतिक्रमण

गाँव के बिकास के लिए अतिक्रमण हटवाना जरूरी है:-उमेश सिंह, ग्राम प्रधान

हाटा कुशीनगर, कोतवाली क्षेत्र के गाँव पोखरभिंडा मे गाँव के अंदर के रास्तों पर हो रहे अतिक्रमण को देखते हुए ग्रामीणों की माँग पर ग्रामप्रधान ने ग्रामीणो के सहयोग से अतिक्रमण हटवाया।
शनिवार सुबह पोखरभिंडा मे गाँव के अंदर के सडकों पर अवैध अतिक्रमण की लगातार बढो़तरी को देखते हुए ग्रामीणो की माँग पर प्रधान उमेश सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंंचे जहाँ गाँव के ही बिकाऊ विश्वकर्मा,सहाबुद्दीन,मुन्ना यादव, सोहराब, साकिल, अब्बुल, हफीज, मजीद, जलील, जहीर, मकबूल, इंद्रजीत आदि अन्य लोग सड़क पर पक्का निर्माण व अतिक्रमण कर लिए थे, जिसे देखते हुए ग्रामीणों के सहयोग से अतिक्रमण हटाया गया।इसके पूर्व भी पूर्व प्रधान लुटावन प्रसाद आदि अन्य द्वारा किए गये कब्जे को हटवाने के कारण कोतवाली में पेश होना पडा़ था।इस बार भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है।ग्रामप्रधान उमेश सिंह का कहना है कि स्वच्छ अतिक्रमण मुक्त गाँव बनाने के कोशिश मे लगा हूँ,जब तहसील प्रशासन इन मुद्दो पर सुनवाई नही करता है तो ग्रामीणो के मदद से गाँव के हित में कठोर फैसला लेना पड़ता है।इस अतिक्रमण को हटवाने मे लालबचन तिवारी, अरुण पाण्डेय, हेमंत तिवारी, मोतीगौड, हजरत अंसारी, रियाज अंसारी, कय्यूम अंसारी ,नेबूलाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking