News Addaa WhatsApp Group

जानिये क्यो दुल्हन को खुद बरात लेकर जाना पड़ा दूल्हे के घर। सादगी के साथ दोनो हुये एक दूजे के लिये

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 26, 2020  |  8:39 AM

1,845 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जानिये क्यो दुल्हन को खुद बरात लेकर जाना पड़ा दूल्हे के घर। सादगी के साथ दोनो हुये एक दूजे के लिये

सादगी/कुशीनगर

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

👉दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर,सादगी के साथ दोनों बंधे विवाह के बंधन में

न्यूज अड्डा के लिये सुरेन्द्र के साथ सतेंद्र

✍लॉक डाउन के दौरान दूल्हे के परिजनों को पास मिलने में हुई देरी तो जनपद कुशीनगर की दुल्हन बारात लेकर गोरखपुर जनपद के रहने वाले दूल्हे के घर अपने माता पिता सहित 5 लोगो के साथ पहुची जहां सादगी के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ

लॉक डाउन के दौरान पूरे भारत से अजीबोगरीब वाकया देखने और सुनने को मिल रहा है।वही गोरखपुर में भी एक अजीबो गरीब शादी चर्चा में आ गई।जनपद कुशीनगर के पड़रौना नंदलाल छपरा वृंदावन की रहने वाली रिंकी कुमारी अपने होने वाले पति अश्विनी कुमार गौड़ जो जनपद गोरखपुर के बेलदारी टोला जोहर चौक के रहने वाले हैं उनके घर अपने मायके से बारात लेकर अपने होने वाले ससुराल पहुची जहां सादगी के साथ दोनों का 23 मई विवाह सम्पन हुआ इस विवाह की चर्चा चारों तरफ होने लगी दुल्हन रिंकी कुमारी ने बताया कि 23 मई को हमारी शादी का दिन तय हुआ था ऐसे में हमारे ससुराल वालों को पास मिलने में हो रही देरी के बाद हम लोगों ने तय किया कि हम खुद बारात लेकर जाएंगे और तय समय पर शादी का कार्यक्रम संपन्न होगा इसलिए मैं अपने माता-पिता और दो अन्य लोगों के साथ खुद अपने होने वाले पति के घर पहुंची जहाँ सादगी के साथ हमारा विवाह संपन्न हुआ वही दूल्हे अश्विनी कुमार ने बताया कि हमने पास के लिए अप्लाई किया था लेकिन हमको पास मिलने में देरी हुई तो हमारे ससुराल के लोग लड़की के साथ हमारे घर बरात लेकर पहुच गए जिसका मैंने भी खुले मन से स्वागत किया और सादगी के साथ हम दोनों ने विवाह किया

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking