कसया/कुशीनगर। भगवान भाष्कर की पूजा और लोक उपासना का पर्व छठ पूजा करने घाट पर छठ माता का गीत गाते हुए पहुँची व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया और डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर घर परिवार के सुख व समृध्दि की कामना की।
जनपद के नदी, जलाशयों व पोखरों पर बने छठ घाट पर ब्रति महिलाओं ने डाल या सुप में ठेकुआ, गुड़, फल, कोंन सुथनी, नारियल, अछत, गन्ना लेकर बड़ी श्रद्धा से पहुंची। छठ वेदी को गन्ने, आदि से सजाया और छठ मैया की मिन्नत की और डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। कसया नगर के बुद्धा घाट, रामाभार घाट, करुणा सागर घाट, भरौली, मथौली, बेटसरा, धुरिया, सिरसिया, मधवापुर, अनिरुद्धवा आदि
जलाशयों पर उमड़ी भीड़ से हर ओर वातावरण भक्तिमय हो गया।
महिलाओं बच्चों और लोगों में दिख रहा उत्साह दिखा। घरों में भखौती की कोसी पुरम्परागत रूप से भरी गयी। इस दौरान भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने घाटों पर प्रकाश, टेंट, पेयजल आदि की व्यवस्था कर रखी थी। छठ पर्व की लोगों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…