News Addaa WhatsApp Group Join करें

ढीले तार दे रहे दुर्घटना को दावत, विभाग मौन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2020  |  6:21 PM

875 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ढीले तार दे रहे दुर्घटना को दावत, विभाग मौन
  • ढीले तार दे रहे दुर्घटना को दावत, विभाग मौन
  • कप्तानगंज विद्युत केन्द्र के अन्तर्गत तुर्कहा गाँव का है मामला

कप्तानगंज कुशीनगर | विद्युत उपकेन्द्र कप्तानगंज अन्तर्गत आने वाले तुर्कहां गांव के दक्षिण टोला में गुजरने वाली विद्युत तार पिछले कई वर्षो से बहुत नीचे और ढीला होकर लटक रहा है जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है,।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

बतादें कि मोतीचक विकास खंड के ग्राम सभा तुर्कहां के दक्षिण टोले पर गांव के पश्चिम में ट्रांसफार्मर से होकर गांव में जाने वाली विद्युत तार इस कदर ढीले व नीचे लटक गये कि लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया है। यहां तक गांव के लोग सर पर पशुओं के लिए चारा ले जाने से भी कतरा रहे है क्योंकि विद्युत तार सटने की प्रबंल आशंका बनी रहती है। इसके अलावा गांव में उस रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राली सहित चार पहिया वाहन भी गांव में प्रवेश नही कर पा रहे है जिससे किसानों को अपना अनाज घर तक ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विरेन्द्र साहनी के घर के समीप लटके तार ग्रामीणों के हाथ से सम्पर्क में आ रहे है जिससे कभी भी कोई अनहोनी होने का डर बना रहता है। गांव के हरेन्द्र सिंह, कपिल, दशरथ, जवाहिर, जगदीश व लहरी सिंह आदि ने बताया कि विभाग को ग्राम प्रधान के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया है लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया है शायद विभाग को किसी अनहोनी का इंतजार है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आपके लिए…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking