News Addaa WhatsApp Group Join करें

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत; तीसरी जिंदगी-मौत से जूझ रही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 25, 2026  |  6:05 PM

1,918 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत; तीसरी जिंदगी-मौत से जूझ रही WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित माधोपुर कट के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, सब्जी खरीदने जा रहे एक ढाबा कर्मचारी को भी हादसे में आंशिक चोट लगने की बात सामने आ रही है।
हादसे में जान गंवाने वाली छात्राओं की पहचान निशा गिरी (18) पुत्री ओमप्रकाश गिरी और अनामिका ठाकुर (18) पुत्री हरेंद्र ठाकुर, निवासी ग्राम बोधा छापर, जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्रा की पहचान अलीशा खातून के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं तमकुहीराज क्षेत्र स्थित विद्यावती देवी महाविद्यालय में पढ़ाई करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। वे जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर माधोपुर कट के पास पहुंचीं, उसी दौरान बिहार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही लग्जरी कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों छात्राएं उछलकर सड़क पर जा गिरीं। गंभीर चोट लगने के कारण निशा गिरी और अनामिका ठाकुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अलीशा खातून गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पती रही।।हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल अलीशा खातून को तत्काल अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने घायल छात्रा का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी रहे कि सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाने के उपनिरीक्षक रणबीर सिंह, उपनिरीक्षक आदर्श कुमार मिश्र और हेड कांस्टेबल हेमंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही दुर्घटना में शामिल लग्जरी वाहन को कब्जे में ले लिया।।हादसे के बाद लग्जरी कार का चालक कथित तौर पर वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। हादसे को देखकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और वाहन को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने लग्जरी कार को अपने कब्जे में ले लिया। चालक के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

 

  • मानवता की मिसाल बने जहांगीर, इरफान और अबरार की टीम

माधोपुर कट हादसे में घायल छात्रा सड़क पर तड़प रही थी, तभी जहांगीर, इरफान और अबरार ने दिखाई इंसानियत। ये लोग अपने दो अन्य साथियों के साथ युवकों ने बिना देर किए अपनी निजी कार से घायल छात्रा को उठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया। इन युवकों ने संवेदनशीलता और दरियादिली की मिसाल पेश की। उनकी तत्परता से घायल छात्रा को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। दर्दनाक हादसे के बीच युवकों की यह पहल इंसानियत की उम्मीद जगाती नजर आई।

एक साथ दो छात्राओं की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों तक पहुंची, घरों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल तथा सीएचसी तमकुहीराज पहुंच गए। छात्राओं के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर भी अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
तमकुहीराज पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय लग्जरी वाहन की गति कितनी थी और वाहन कौन चला रहा था। हादसे में शामिल लग्जरी कार पुलिस के कब्जे में है।

एक ही झटके में दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं ,कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रही छात्राओं के लिए माधोपुर कट का यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking