News Addaa WhatsApp Group Join करें

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 23, 2026  |  6:34 PM

1,295 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से कुचलकर जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद दर्ज मुकदमे में चार लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि, ट्रक चालक समेत दो नामजद अभियुक्त अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

जानकारी के अनुसार, गत दिवस बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी के साथ उस समय गंभीर घटना हुई, जब बालू लदे ट्रक ने उन्हें कुचलकर मारने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने आरक्षी को निशाना बनाते हुए वाहन को बैक कर के घटना को अंजाम दिया। घटना में आरक्षी के पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद घायल आरक्षी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी ली जा रही है।

जानकारी रहे कि घटना के संबंध में थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 252/2026 के तहत धारा 191(2), 190, 109, 352, 351(3), 324(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में चार नामजद अभियुक्तों समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था।।रविवार को तरयासुजान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिन्टू कुमार कुशवाहा पुत्र मदन भगत कुशवाहा, निवासी भठवा परसूराम, थाना कुचायकोट, जनपद गोपालगंज, बिहार तथा पप्पु कुमार गुप्ता पुत्र प्रेम चन्द्र गुप्ता, निवासी सलेहपुर, थाना विशम्भरपुर, जनपद गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

एसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई तेज

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तरयासुजान पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

यहां बताना चाहूंगा कि।अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी तीनफेड़िया विवेक अवस्थी, उपनिरीक्षक रविकान्त सिंह, आरक्षी रविन्द्र यादव तथा रिक्रूट आरक्षी पवन प्रजापति शामिल रहे।

फिलहाल इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है, लेकिन ट्रक चालक समेत दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अभी चुनौती बनी हुई है। वहीं लखनऊ में उपचार करा रहे घायल आरक्षी के स्वस्थ होने की कामना के बीच पुलिस फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking