कुशीनगर। जिला मुख्यालय पडरौना में शुक्रवार को वाहन प्रेमियों और उपभोक्ताओं के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत हुई। शहर में मारुति सुजुकी के प्रीमियम ब्रांड नेक्सा के बलिनो कार की लांचिंग किया गया। इसका शुभारंभ मारुति कुशीनगर के जिला महाप्रबंधक मनमोहन दीक्षित एवं भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। इस दौरान शोरूम परिसर में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ नए वाहन का स्वागत किया।
बताते चलें कि पडरौना में नेक्सा के शोरूम पर शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को प्रीमियम श्रेणी के वाहनों के लिए अब दूसरे शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। ग्राहक शोरूम में पहुंचकर नेक्सा के विभिन्न वाहनों के मॉडल, उनकी खूबियों, आधुनिक तकनीक, डिजाइन, सुरक्षा एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार वाहन का चयन करने की सुविधा भी उन्हें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
लांचिंग समारोह के दौरान शोरूम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का शोरूम प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मौजूद लोगों में नए शोरूम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला महा प्रबंधक मारुति कुशीनगर मनमोहन दीक्षित ने कहा कि पडरौना जिला मुख्यालय लगातार व्यापारिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों के क्षेत्र में विस्तार कर रहा है। ऐसे में नेक्सा जैसे प्रीमियम वाहन ब्रांड की शुरुआत क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। इससे ग्राहकों को आधुनिक एवं प्रीमियम वाहनों की जानकारी और खरीदारी से जुड़ी सेवाएं अपने ही शहर में मिल सकेंगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर ऑटोमोबाइल कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
शोरूम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ग्राहकों की सुविधा और बेहतर सेवा को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां आने वाले उपभोक्ताओं को वाहनों की खूबियों से लेकर खरीदारी से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी जरूरत के अनुसार मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रीमियम श्रेणी के वाहनों में रुचि रखने वाले ग्राहकों के लिए एक सुविधाजनक केंद्र के रूप में काम करेगा।
कार्यक्रम में जनरल मैनेजर संजय गुप्ता, उबैद खान, खुरशेद आलम, सोहराब, सलीम, अमन, दीपक एवं अनुभव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक मनीष जयसवाल ने नए शोरूम के शुभारंभ पर प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पडरौना में नेक्सा की शुरुआत के साथ ही शहर के वाहन बाजार में एक नया अध्याय जुड़ गया है। स्थानीय उपभोक्ताओं को अब प्रीमियम वाहनों की खरीदारी और उनसे जुड़ी सुविधाओं का लाभ अपने ही शहर में मिल सकेगा।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…