News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: खेल कूद से स्वस्थय शरीर के साथ मस्तिष्क का विकास होता है – पं ० नन्दकिशोर मिश्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 24, 2021  |  8:28 AM

835 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: खेल कूद से स्वस्थय शरीर के साथ मस्तिष्क का विकास होता है – पं ० नन्दकिशोर मिश्र
  • खेल कूद से स्वस्थय शरीर के साथ मस्तिष्क का विकास होता है – पं ० नन्दकिशोर मिश्र
  • हार जीत जीवन में चलता रहता है – डॉ उदयनरायण गुप्ता(ब्लाक प्रमुख)

तरयासुजान!! खेल कूद से स्वस्थ्य शरीर के साथ मस्तिष्क का विकास होता है। इस लिए युवाओं के लिए खेल कूद आज के परिवेश में आवश्यक है ।
उक्त बातें राज्य स्तरीय बाली बाल प्रतियोगिता डीवनी परसौनी (महेंद्र चौक) के प्रांगण में फाइनल मैच के कार्यक्रम के दौरान सेवरही के पूर्व विधायक पं० नन्दकिशोर मिश्र ने उपस्थित लोगों के बीच कहां। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी राजन त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख तरकुलवा ने अपने सम्बोधन में कहां कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल कूद से आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उक्त कार्यक्रम को सपा नेता राकेश यादव और जिलापंचायत सदस्य अब्दुल मनान ने सम्बोधित किया। फाइनल मैच लतवा चट्टी और बल्डीहा के बीच हुआं जिसमें 2-0 से लतवा चट्टी के टीम ने अपनी जीत दर्ज कराया । वहीं कार्यक्रम के आयोजक सेवरही के लोकप्रिय ब्लाक प्रमुख डॉ उदयनरायण गुप्ता ने मुख्य अतिथि के हाथों विजेता टीम को पुरस्कृत कराया और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों से कहा कि हार जीत जीवन में चलता रहता है इस लिए कभी मायूस नहीं होना चाहिए और आगे जीत के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए। यही असली खिलाड़ी की पहचान है। इस दौरान प्रमुख रुप से राजेश तिवारी,रवी तिवारी, संजय श्रीवास्तव,के डी सिंह कुशवाहा, कमरुद्दीन अंसारी, सतनारायण,गुडु,परवेज आलम,नाजीर, ज़ावेद,इमामोदीन , रामानंद,विधा चौहान,रमेश गुप्ता, तनवीर अंसारी,सुहेल अंसारी सहित दर्शक उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking