News Addaa WhatsApp Group

तीसरी आँखों में कैद रहेंगे अपराधी, केलवे थाना हुआ सीसीटीवी से लैस.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 9, 2020  |  7:27 PM

1,519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तीसरी आँखों में कैद रहेंगे अपराधी, केलवे थाना हुआ सीसीटीवी से लैस.।

पालघर। सागरी तटवर्ती ईलाकों के जरिए होने वाले दहशतगर्दी व आंतकवादी गतिविधियों के साथ तस्करी,संदेहास्पद परिस्थितियों,चोरी, छिनैती,वाहन चोरी के अलावे केलवे बीच जैसे पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की सुरक्षा सुविधा के मद्देनजर केलवे सागरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी सहा.पुलिस निरीक्षक मानसिंह पाटिल के प्रयास स्वरूप अमूल्य जनसहयोग के बदौलत गुरुवार शाम 36 उच्च गुणवत्तापूर्ण क्षमता से सुसज्जित 360° अंशों पर घूमते रहने वाली नाईट विजन कलर एचडी सीसीटीवी कैमरों से लैश केलवे पुलिस स्टेशन का शुभारंभ पुलिस अधिक्षक पालघर दत्तात्रेय शिंदे के कर कमलों से संपन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...


केलवे सागरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस निरीक्षक के प्रयास को सहकार्य में शितला देवी मंदिर ट्रस्ट,केलवे शेतकी सोसायटी,केलवे पर्यटन विकास संघ,मिठागर सोसायटी,कोलंबी प्रकंल्प व्यवसायिक का सीसीटीवी कैमरा बैठाने में अभूतपूर्व सहयोग रहा है।

●पालघर पुलिस अधिक्षक ने सभी को दिया आभार.●


इस सुअवसर पर पुलिस अधिक्षक पालघर दत्तात्रेय शिंदे ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने में जहां सीसीटीवी कैमरों की नजर से केलवे पुलिस सचेष्ट रहेगी वहीं आमजनता की सुरक्षा का पुख्ता इ़ंताजामात भी भलिभांति समय रहते किया जायेगा। उन्होंने पुलिस के सहयोग के लिए सभी संगठनों एवं समाजसवियों का आभार जताते इस सहकार्य के प्रयत्न करने वाले सहा.पुलिस निरीक्षक मानसिंह पाटिल को शाबाशी भी दी।
गुरुवार 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे संपन्न कोरोनाकाल के नियमों के अनुसार उद्घाटन समारोह में डीएसपी पालघर विकास नाईक,पालघर पुलिस निरीक्षक दशरथ पाटिल,सातपाटी सागरी पुलिस स्टेशन प्रभारी जितेंद्र ठाकुर,शितला देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एड.हेमप्रकाश तरडे,पंचम कोलंबी प्रकंल्प के संचालक अजित सिंह पाटिल,केलवे सरपंच भावना किणी के अलावे गणमान्यजन मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking