News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: एसपी साहब! एक्शन मुड़ में-जानिये यह कार्यवाही क्यो हुई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 6, 2020  |  6:19 AM

1,137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: एसपी साहब! एक्शन मुड़ में-जानिये यह कार्यवाही क्यो हुई

*देवरिया/यूपी*

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

एक्शन मुड़ में देवरिया के पुलिस कप्‍तान

ड्यूटी से गायब कांस्‍टेबल को किया बर्खास्‍त

अब देवरिया के पुलिस कप्‍तान श्रीपति मिश्र भी एक्‍शन मुड़ में हैं। उन्‍होंने देवरिया में ड्यूटी से फरार चल रहे एक कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया। पिछले पांच साल से पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अक्सर अपनी ड्यूटी से गायब रहता था। पिछले वर्ष उसे निलम्बित भी किया गया था।

*जाने क्या है वजह*

संतकबीरनगर जिले का रहने वाला सुग्रीव कन्नौजिया 1995 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। करीब पांच वर्ष पूर्व वह जिले में तबादला होकर आया।  पूर्व में तैनात एसपी ने उसकी तैनाती थानों पर किया था, लेकिन वह तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसे पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया। इसके बावजूद वह ड्यूटी से गायब रहने लगा। इस पर कई बार उसका वेतन भी बाधित किया गया।
पिछले वर्ष आरआई ने लाइन से बिना सूचना के अनुपस्थित होने का पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा था। उस पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। कुछ माह बाद उसकी बहाली कर दी गई। इसके बावजूद उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। बार-बार विभागीय कार्रवाई के चलते उसे विभागीय प्रमोशन भी नहीं मिल सका था। वह नियुक्ति से लेकर अभी तक कांस्टेबल ही था। उसके ड्यूटी से फरार होने की बावत आरआई ने उच्चाधिकारियों से एक बार फिर पत्राचार किया। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सुग्रीव कन्नौजिया को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

*निलंबन में वर्दी पहनने पर लगी थी फटकार*
करीब एक वर्ष पूर्व निलम्बित होने के बाद भी वह वर्दी पहन कर एसपी कार्यालय पहुंच गया था। इसकी जानकारी होने पर तब एसपी ने उसे सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए फटकार लगाई थी।

*बैठ गया था डीएम की कुर्सी पर*

करीब ढाई साल पूर्व सुग्रीव कन्नौजिया डीएम कार्यालय पहुंच गया था। वहां पर वह अपने को डीएम बताकर कार्यभार ग्रहण की बात करते हुए जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठ गया था। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सुग्रीव को पहचान कर इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी।

*क्या कहते है एसपी देवरिया*

कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुग्रीव कन्नौजिया को बर्खास्त कर दिया गया है। उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की भी शिकायतें थीं। ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*डॉ.श्रीपति मिश्र,एसपी,देवरिया*

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking