News Addaa WhatsApp Group Join करें

धमाकेदार है अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी गाना ‘बियाह बिना बिगरतारु’, देखें VIDEO

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2021  |  2:33 PM

2,090 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धमाकेदार है अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी गाना ‘बियाह बिना बिगरतारु’, देखें VIDEO

भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) अपने फैन्स और चाहने वालों के मनोरंजन के लिए बहुत ही एंटरटेनिंग वीडियो सॉन्ग लेकर आये हैं. अरविन्द अकेला कल्लू, ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी (Neelam Giri) और पॉपुलर गायिका शिल्पी राज (Shilpi Raj) की तिकड़ी का धमाल वीडियो सॉन्ग ‘बियाह बिना बिगरतारु’ (Biyah Bina Bigarataru) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. जिसके वीडियो में कल्लू (Kallu) और नीलम गिरी की गजब केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है. अरविन्द अकेला कल्लू के मधुर सुर में सुर मिलाया है सिंगर शिल्पी राज ने.

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी के गाने को लोगों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. भोजपुरिया दर्शक गाने को खूब प्यार दे रहे हैं. आपको बता दें कि ये गाना आज यानी 28 अप्रैल को ही रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही वायरल हो गया है. गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं. खबर लिखे जाने तक गाने के 536,286 व्यूज हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है.

यहाँ देखे कल्लू का ‘बियाह बिना बिगरतारु’ गाने का वीडियो

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस वीडियो सॉन्ग में अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी की जोड़ी बेहद आकर्षक लग रही है. कल्लू का ड्रेस डिजाइन काफी लाजवाब है, जिसमें वे काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं. वहीं अलग-अलग डिज़ाइन की ड्रेस में नीलम गिरी कयामत ढा रही हैं. इस बेहतरीन गाने में शानदार डांस और मन मोहक अदायगी का लाजवाब मिश्रण है. इस वीडियो को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है. कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं. गाने को लिखा है गीतकार आशुतोष तिवारी ने और संगीतकार बसाजन मिश्रा ने संगीत दिया है. एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं. परिकल्पना अरविन्द मिश्रा की है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 
चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 

कुशीनगर।जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर में भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ…

कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। रविवार को तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में स्थित दरबार पैलेस में भारतीय लोक…

कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन
कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन

मैत्री महोत्सव भारत नेपाल के संबंधों को स्वर्ण अक्षरों में कर रहा अंकित- खेमराज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking