News Addaa WhatsApp Group

धर्मस्थलों पर एक बार में पांच से ज्यादा लोग न जाये-भूपेन्द्र एस चौधरी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 8, 2020  |  10:07 AM

832 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धर्मस्थलों पर एक बार में पांच से ज्यादा लोग न जाये-भूपेन्द्र एस चौधरी

वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

धर्म गुरुओं के साथ की जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

सडक पर चलने वाले मास्क लगा कर चले, अन्यथा दर्ज होगा मुकदमा-पुलिस अधीक्षक

हाटा कुशीनगर:-स्थानीय कोतवाली परिसर मे
कोविड-19 महामारी के अन्तर्गत धर्म स्थल,पूजा स्थल खोले जाने के दृष्टिगत विभिन्न धार्मिक धर्म गुरूओं के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैठक किया।
सोमवार को जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बैठक के दौरान कहा कि कोविड-19 महामारी के सम्बन्ध में रोकथाम सम्बन्धित स्थलों पर संक्रमण का प्रसार न हो इसलिए 05 से अधिक व्यक्ति एकत्रित न हो, श्रद्धालु अपने जूते चप्पल निर्धारित स्थान पर ही रखेगे।धार्मिक स्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग, फेस कवर तथा मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। धार्मिक स्थलों में एक बार में पांच व्यक्ति से ज्यादा नही रूक सकते है।
धार्मिक स्थल के प्रबन्धको को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन कराये तथा माईक द्वारा परिसर में आये हुये श्रद्धालुओं को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के बारे में लगातार प्रचार-प्रसार होता रहे। धार्मिक स्थलों में एवं उसके बाहर व्यक्तियों के लाईन में खडे होने के लिये गोले बनवाये जाये। प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग रखे जाये।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने उपस्थित धर्म गुरूओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि लाकडाउन के दौरान धार्मिक गुरूओं ने समाज में सकारात्मक सहयोग देकर सराहनीय कार्य किया है। आगे भी अपेक्षा है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करके कोविड-19 के तहत लोगो में जन जागरूकता का संदेश देकर समाज को कोरोना वायरस से बचाने में सहयोग करेगें।सभी लोगो का दायित्व है कि आमजन को जागरूक करे। आवश्यकता पडने पर मास्क, गमछा लगावे, बिना मास्क के बाहर चलने वालो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी,सीओ कसया नितेश प्रताप सिंह,प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्र, एस एस आई रामलक्ष्मण सिंह, चौकी इंचार्ज सुकरौली अखिलेश कुमार राय,नपाध्यक्ष मोहन वर्मा, , विवेक नाथ ,नागेंद्र पांडेय, शाकिर अली, राशिद खान , राहुल पांडेय सहित विभिन्न धार्मिक धर्म गुरू उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking