News Addaa WhatsApp Group

धूमधाम से मनाया गया शबे बरात का पर्व

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 8, 2023  |  3:36 PM

371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूमधाम से मनाया गया शबे बरात का पर्व

कुशीनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छहूं के कब्रिस्तानो में बयान करते हुए मौलाना इमामुद्दीन साहब किबला ने कहा कि शबे बरात के रूप में अल्लाह ताला ने एक ऐसी रात का तोहफा दिया जिसमें की कई इबादत अन्य दिनों की इबादत से हजार गुनाह बेहतर होती है इसका जहां सवाब अधिक मिलता है वही अल्लाह की बारगाह में मांगी गई दुआएं शबे बरात की रात में कबूल होती है उन्होंने बताया कि कब्रिस्तानो में आकर अपने मुर्दे परिवार बुजुर्गो की दुआएं मंगफिरत करनी चाहिए।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

इसी तरह अल्लाह के महबूब बंदो को अस्तानो पर जाना चाहिए वही पर कब्रिस्तानों , मजारों,बुजुर्गो के अस्तानों की सजावट किया गया था वही छहूं स्थित हजरत बाबा शहिद रहमतुल्लाह अलैहि के अस्तानो पर भी सजावट किया गया था इबादत व मगफिरत का यह पर्व शबे बरात इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीना के 15 तारीख को मनाया जाता है मस्जिदों में इबादत के लिए आने वाले धर्मावलंबियों के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की जाती है क्योंकि शाम ढलते ही मस्जिदों में इबादत करने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगती है शाम से लेकर सुबह के फजर की नमाज तक लोगों की भीड़ जुटी रहती है इस क्रम में लोग कब्रिस्तान भी जाते हैं और फातिहा पढ़ते हैं पर्व को लेकर बच्चों में खुशी का वातावरण है। बच्चे उत्साहित हैं। शबे बरात के ठीक 15 दिनों के बाद रमजान शुरू हो जाता है शाबान और रमजान का महीना मुसलमानों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है यही वजह है कि शबे बरात पर्व का काफी महत्व दिया जाता है ।

कमेटी अध्यक्ष, याकूब अंसारी,मोनू अंसारी, महफूज आलम, जुनाब अंसारी, बाबू हुसैन,सलमान शाह,समीर शाह, अब्दुल अंसारी, ताजमुलुक अंसारी,सलीम अंसारी,

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking