News Addaa WhatsApp Group Join करें

धूम मचा रहा है खेसारी लाल यादव का गाना ‘ट्रैक्टर के ड्राईवर’, मिले लाखों व्यूज, देखें VIDEO

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2021  |  10:29 AM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूम मचा रहा है खेसारी लाल यादव का गाना ‘ट्रैक्टर के ड्राईवर’, मिले लाखों व्यूज, देखें VIDEO

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों भोजपुरी (Bhojpuri) दर्शकों के बीच छाए हुए हैं. एक के बाद एक उनके कई सुपरहिट गाने रिलीज हो रहे हैं. जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. खेसारी (Khesari) की फैन फॉलोइंग का ही नतीजा है कि एक्टर-सिंगर के गाने गर्दा उड़ा देते हैं. सोशल मीडिया पर भी ये गाने सुपरहिट साबित होते हैं.

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

हाल ही में सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव का नया बवाल गीत ‘ट्रैक्टर के ड्राईवर’ (Tractor Ke Driver) रिलीज हुआ है जो यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है. म्यूजिक वाइड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस सुपरहिट गीत में खेसारी लाल यादव का साथ दिया है हॉट अभिनेत्री तृषाकर मधु (Trishakar Madhu) ने. तृषाकर मधु भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं. उनकी जोड़ी राकेश मिश्रा के साथ खूब जमती है मगर फैंस को तृषाकर मधु और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भी इस गाने में काफी पसंद आ रही है. गाना कल यानी 17 अप्रैल को रिलीज हुआ और सिर्फ एक ही दिन में गाना एक मिलियन के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है. खबर लिखे जाने तक गाने के 16 लाख लोग चुके हैं और ये नंबर तेजी से बढ़ रहे हैं.

यहाँ देखे खेसारी का ‘ट्रैक्टर के ड्राईवर’ गाने का विडीओ

खेसारी के सुपरहिट गाने ‘ट्रैक्टर के ड्राईवर’ को लिखा है पवन पांडे ने और म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने. गाने के सुशांत चंदन हैं और इसे प्रोड्यूस किया है नीरज सिंह ने. गाने का कॉन्सेप्ट विवेक सिंह का है जबकि डीओपी बंटी राज और नितेश राय हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 
चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 

कुशीनगर।जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर में भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ…

कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। रविवार को तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में स्थित दरबार पैलेस में भारतीय लोक…

कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन
कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन

मैत्री महोत्सव भारत नेपाल के संबंधों को स्वर्ण अक्षरों में कर रहा अंकित- खेमराज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking