News Addaa WhatsApp Group

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु 26नवंबर क़ो विशेष अभियान के क्रम में सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 25, 2022  |  7:06 PM

482 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु 26नवंबर क़ो विशेष अभियान के क्रम में सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार • विधान सभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का दिनांक 09-11-2022 से गतिमान है आयोग के अनुसार दिनांक 26-11-2022 (शनिवार) को विशेष अभियान की तिथि नियत की गयी है उक्त तिथि पर सभी बूथ लेवल अधिकारी, अपने अपने नियत मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक उपलब्ध रहेगें तथा दावे / आपत्तिया तथा फार्म-6, 6ए, 6बी, 7 एवं 8 प्राप्त करेगें।उक्त विशेष अभियान के दिन समस्त उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर तथा अधोहस्ताक्षरी द्वारा भी बूथों का भ्रमण किया जायेगा। भ्रमण के दौरान यदि बूथ लेवल अधिकारी, अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विविध कार्यवाही की जायेगी। उक्त अभियान के दिन जनपद के समस्त शिक्षण संस्थान एवं अन्य संस्थान जहाँ मतदेय स्थल स्थापित है, खुले रहेगें।अर्हता तिथि 01-01-2023 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गयी हो अथवा पूर्ण हो रही हो और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नही हो पाया है, वे उक्त तिथि को मतदान केन्द्र पर उपस्थित हो कर निर्वाचक नामावली में अपना नाम समिल्लित कराने हेतु फार्म-6 मतदाता सूची में आधार नम्बर लिंकिंग हेतु फार्म-6बी, मतदाता सूची से किसी प्रविष्टि के अपमार्जन हेतु फार्म-7 तथा किसी प्रविष्टि को शुद्ध कराने, डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाने, स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 भर कर बी०एल०ओ० के पास जमा कर सकते है अथवा आयोग के वेब साइट https://nvsp.in, https://voterportal.eci.gov.in तथा voter Helpline App के माध्यम से स्वयं आनलाईन पर आवेदन कर सकते है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking