कसया/कुशीनगर ।जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार ने प्रेस वार्ता के माध्यम कहा कि केंद्र सरकार की भाजपा सरकार इंडिया गठबंधन से इतना भयभीत हो गई है कि जिस गैस सिलेंडर का मूल्य भाजपा सरकार बनने के बाद कम नहीं हुआ था,रातों-रात गैस सिलेंडर के मूल्य ₹200 कम कर दिए।
इंडिया गठबंधन से बीजेपी सरकार कितना डरी हुई है,इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, हमारे देश का नाम इंडिया 70 सालों से चला रहा था उसको हटाकर भारत कर दियाl इसमें साफ-साफ मोदी सरकार की हताशा दिखाई पड़ती है l श्री सिंह गहरवार ने अपनी पार्टी के सर्वमान्य नेता विकास पुरुष नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग की ।श्री सिंह ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार के अंदर प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं यदि हमारे नेता प्रधानमंत्री बनते हैं तो बिहार की तर्ज पर समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को न्याय के साथ विकास मिलेगा ।
उन्होंने ने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता माननीय नीतीश कुमार जी विकास पुरुष एवं देश के दूसरे गांधी हैं क्योंकि उन्होंने बिहार में समावेशी विकास करके दिखाया है महिलाओं को सम्मान दिया है, नौजवानों को रोजगार दिया है, बच्चों और बच्चियों को सम्मान के साथ शिक्षा दिया है और इतना ही नहीं हमारे नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री होने के बावजूद पूरे देश के एकमात्र नेता हैं जिन्होंने बिहार में देश के सभी नौजवानों को नौकरियों में आने के लिए व रोजगार हेतु निमंत्रण दिया है शैलेंद्र सिंह गहरवार ने कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर जनता दल यूनाइटेड अपना प्रत्याशी उतारेगी इसके लिए पार्टी हाई कमान के सभी नेतागण प्रयासरत हैं। और साथ ही साथ जनता दल यूनाइटेड अपने संगठन को भी चुस्त दुरुस्त करने हेतु सदस्यता अभियान अनवरत एवं तेजी से चला रहा है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…