News Addaa WhatsApp Group link Banner

नेबुआ नौरंगिया: कुएं में गिरी भैस, काफी मसक्कत के बाद जेसीवी की मदद से निकाला गया बाहर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Jan 19, 2021 | 2:36 PM
772 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

नेबुआ नौरंगिया: कुएं में गिरी भैस, काफी मसक्कत के बाद जेसीवी की मदद से निकाला गया बाहर!
News Addaa WhatsApp Group Link

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बरवा पुरदिल गांव के टोला जड़हाँ में कुएं में गिरी भैस को ग्रामीणों द्वारा काफी मसक्कत के बाद जेसीवी की मदद से बाहर निकाला गया।इस दौरान उक्त भैस को थोड़ी बहुत चोट भी लगी।
उक्त गांव निवासी कन्हैया कुशवाहा की भैस मंगलवार सुबह घर से खुला कर भागने के दौरान उक्त कुएं में गिर गई जिसको ग्रामीणों ने लगभग 3 घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद जेसीवी की मदद से बाहर निकाला।
ग्रामीणों का कहना है कि कुएं की जगत ऊंचा न होने के कारण आय दिन उसमे जानवर गिर कर चोटिल होते रहते है तथा गांव के कई कुत्ते उक्त कुएं में गिर कर अपनी जान गवा चुके है।जहाँ सरकार कुएं की सुंदरीकरण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है वही यह कुआ जिम्मेदारो की लापरवाही के चलते काल बना हुआ है।

आज की हॉट खबर- पटहेरवा : एलटीवी वीजा पर रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक...

Topics: नेबुआ नोरंगिया

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking