News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: बगहीं धाम के पीठाधीश्वर पर साधु ने गड़ासे से किया हमला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 25, 2021  |  11:04 PM

1,062 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: बगहीं धाम के पीठाधीश्वर पर साधु ने गड़ासे से किया हमला

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बगहीं धाम के पीठाधीश्वर पर बृहस्पतिवार को सुबह एक साधु ने गड़ासे से हमला कर दिया। पीठाधीश्वर को हल्की चोटें आईं हैं।घटनास्थल पर मौजूद शिष्यों ने साधु को पकड़कर पहले कमरे में बंद कर दिया।उसके बाद पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया।
बगहीं धाम के पीठाधीश्वर की चैतन्यता से बृहस्पतिवार को उनके साथ बड़ी घटना होने से बच गई।पीठाधीश्वर विश्वंभर दास के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने कक्ष में बैठे थे।वह कुइया गांव से पहुंचे अपने दो शिष्य खूबलाल व श्यामलाल से उनके गांव में कुटी की जमीन पर बोई गई गन्ने की फसल की कटाई कराने के संबंध में वार्ता कर रहे थे।तभी मठ में दो वर्षों से रह रहा तमिलनाडु निवासी श्रीनिवासन दास उर्फ वाल्मीकि कक्ष में उनके आसन के पास आया।
अभी उससे कुछ पूछते,उसने हाथ में पीछे छिपाए गड़ासे से उन पर हमला कर दिया।लेकिन बचाव में गर्दन घुमा लेने से उसका वार नहीं लगा।पुन: दूसरे वार का बचाव करते हुए उनके चेहरे पर हल्की चोटें लग गईं।निकट बैठे शिष्य एकाएक हुए हमले से अचंभित रह गए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

हिम्मत जुटाकर हमलावर साधु को पकड़कर मठ के एक कक्ष में बंद कर दिए।पीठाधीश्वर पर हमला होने की जानकारी पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए। पीठाधीश्वर को सुरक्षित देख लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस हमलावर साधु को अपने साथ थाने ले गई।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking