News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: बिकल्प के रूप में कांग्रेस की ओर देख ही है जनता:-राजकुमार सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2021  |  7:13 PM

772 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: बिकल्प के रूप में कांग्रेस की ओर देख ही है जनता:-राजकुमार सिंह WhatsApp
Responsive image

पिपरा बाजार/कुशीनगर।कांग्रेस पार्टी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत की बैठक के क्रम में नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के न्याय पंचायत देवतहां बाली के पड़री मेंहदिया में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता घमंडी भाजपा सरकार के नीतियों से हताश निराश है। जनता विकल्प के तौर पर कांग्रेस की ओर देख रही है,हमें मजबूती से गांव गांव जाकर गरीब,सोसित,मजदूर,किसान के हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ घमंडी सरकार को सत्ता से बेदखल करना है।चाहे दिल्ली की भाजपा सरकार हो या सूबे की भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर अपने नाकामियों पर पर्दा डाल रही है।सत्ता के बल पर किसानों,युवाओं,कर्मचारियों के हक़ अधिकार को कुचला जा रहा है।सबका साथ सबका विकास की बात कर सत्ता में आई सरकार हिटलर के रास्ते पर चलकर लोकतंत्र को रौंद रही है। संगठन सृजन के माध्यम से हमें लोगों को जोड़कर इस जुल्मी सरकार को बदलना है।न्याय पसंद लोगों की सरकार बनानी है। कार्यक्रम का संचालन पीसीसी सदस्य आफ़ताब आलम ने किया बैठक में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सीताराम प्रसाद,जिला कोषाध्यक्ष भगवन्त कुशवाहा,ब्लाक अध्यक्ष अनिरुद्व कुशवाहा,धनन्जय सिंह पहलवान,पन्नेलाल मद्धेशिया,दिवाकर प्रसाद,जितेन्द्र कन्नौजिया,महेश विश्वकर्मा, आरिफ अली,भगवन्त सिंह,विजय बहादुर,अंगद यादव,रियाज अली,विग्गन यादव,धीरज कुमार सिंह,सगीर अहमद,रविन्द्र पाण्डेय,असगर अली,मुस्तकीम,अली मोहब्बत,हरि सिंह,राजेन्द्र,लल्लन गोड़,सूरज सहित अन्य मौजूद रहें।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking