News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड में शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 19, 2020  |  8:01 PM

1,097 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड में शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित!

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ग्राम सभा सिंगहा में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल,रोशन सिंह, असफाकउल्लाह खां के शहीद दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों के उत्थान के लिए हमेशा उनका मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

सरकार ने किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों के खातों में भेजकर संदेश दिया कि किसान उठेगा तो देश उठेगा। सोच अच्छी हो तो राह मिल ही जाती है इसी राह पर प्रधानमंत्री मोदी चल रहे हैं। किसान बिल में किसानों को फसल देना होगा न कि भूमि। किसान अपने फसल को जहां चाहे बेच सकता है।विदेशी विचार वाले लोगों को जब जनता ने नकार दिया तो ये अब ढपली बजा रहे हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों का उत्थान सैनिकों का सम्मान करने का काम करते हैं।कार्यक्रम को विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय, विजय पांडेय ने भी संबोधित किया।मुख्य अतिथि के द्वारा शहीद गेट के पास वन क्षेत्राधिकारी बिके यादव सहित अनेकों लोगो की उपस्थिति में बरगद के पेड़ लगाया गया।सीएचसी कोटवा व पशु अस्पताल के चिकित्सकों ने दवा आदि का वितरण किया।कार्यक्रम के आयोजक आशीष मणि त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया।

अध्यक्षता पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी संचालन मधुसूदन पांडेय ने किया।इस दौरान भाजपा नौरंगिया मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा,भाजपा बगही मण्डल अध्यक्ष हरिगोविंद रौनियार,पंकज शुक्ल,बृषभान पाठन,अनुपम मिश्र,प्रदीप मिश्र मानोज मिश्रा, उमा पाण्डेय,वृषभान पाठक,आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking