पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगीया क्षेत्र के परसौनी गांव में हो रहे दस दिवसीय स्व० ईश प्रताप मल्ल स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के पाचवे दिन लक्ष्मीपुर और पटखौली के बिच क्वाटर फाइनल मैच खेल गया जो बहुत ही रोमांचक रहा,लक्ष्मीपुर के कैप्टन अमर पासवान ने टॉस जितने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,निर्धारित दस ओवरों में 6 विकेट पर 110रन बनाये,जिसे पटखौली के टीम ने दस ओवर में 86रन बनाकर आल आउट हो गयी, इस मैच का फाइनल 24जनवरी को खेल जायेगा।
इस मैच के मुख्य अतिथि आयोजक अभिषेक मल्ल रहे,एम्पायर अजय चौरसिया और केदार यादव रहे,कमेंट्रेटर के रूप में सरस्वती इंटरमीडियट कालेज परसौनी के अध्यापक राजीव यादव ने अपने मृदुभाषी व सटीक भाषा शैली से कमेंट्री करके सबका दिल जीत लिया । इस दौरान विवेक चौरसिया,महेश प्रसाद,राम कुमार चौरसिया,जयप्रकाश चौरसिया,दिवाकर शर्मा,सुनील गुप्ता,मनीष गुप्त,मन्नू शर्मा,गोविन्द गुप्त,श्रवण कुमार,धर्मेन्द्र मद्धेशिया,अजय गुप्त,प्रेम मद्धेशिया,आकाश और अश्विन सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…