News Addaa WhatsApp Group

नोट दुगुना करने की लालच में ठगी कर रहे गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 5, 2020  |  10:08 AM

1,006 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नोट दुगुना करने की लालच में ठगी कर रहे गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार।
पालघर। जिले की सीमावर्ती थाना कासा की पुलिस ने ऐसे गिरोह का भ़ंडाफोड़ किया है जो भोली भाली जनता के नोटों को दुगुना करने के बहाने ठगी किया करते थें।
पुलिस अधिक्षक ने धोखेबाजों से सावधान रहने की किया अपील.!
    पालघर के पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने मंगलवार 3नवंबर को पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मामलें का रहस्योद्घाटन करते हुए ठगी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी प्रस्तुत करते आम जनता से ऐसे ठगों के बहकावे में न आने की सलाह देते धोखाधड़ी करनेवाले की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशनों में फौरन देने की आग्रह किया है।
        नोट दुगना करने की झांसा देने वालों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिक्षक ने बताया कि कासा पुलिस स्टेशन में फरियादी पड़ोसी राज्य गुजरात के वलसाड़ जिले के वापी निवासी निरप विश्वकर्मा द्वारा दर्ज कराई गयी मुकदमे में कहा गया है पिछले माह अक्टूबर की पहली तारीख को नामजद चार आरोपियों ने कासा के जंगलों में बुलाकर नोटों को दुगना करने की तरकीब दिखाई तथा उसे जितना दोगे उसका डबल मिलेगा कहते हुए फोन पर 15अक्टूबर को पैसे लेकर कासा के जंगलों में बुलाया।नोटों के दुगुना के लालच में फरियादी ने 240000/-रुपये लेकर जंगल में आ धमका जहां आँख पर पट्टी बांधकर मंत्रों से अभिभूत करने के बहाने चारो आरोपी पैसे लेकर रफूचक्कर हो गये।
    घटना की बावत कासा थाने में दर्ज मुकदमे को संज्ञान में आते ही प्रभारी सहा.पुलिस निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर ने ठगों के मुक्कमल छिपें होने की जगह पर निशानदेही के आधार पर छापेमारी करते हुए दो ठगों को धर दबोचा है। शेष दोनों आरोपियों को जल्दी हवालात पहुचाने की कवायद तेज हो गयी है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking