News Addaa WhatsApp Group

पालघर◆दशहरा पर रावण पूजन का विरोध करेगी आदिवासी एकता मित्र मंडल.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 13, 2021  |  9:47 PM

1,665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर◆दशहरा पर रावण पूजन का विरोध करेगी आदिवासी एकता मित्र मंडल.।
पालघर.। प्रभु श्री राम हमारे अराध्य है। तमाम प्रयोजनों का शुभारंभ रामनाम से ही की जाती है।पालघर जिले का सभी आदिवाशी समाज श्रीराम को पूर्वज के रुप में उनके मर्यादाओं का अनुसरण करना चाहता है।
     यह भी सत्य है कि पराक्रमी,परमज्ञानी,
वेद्यज्ञाता,विद्वान लंकापति रावण के क्षमताओं को नकारा नही जा सकता है उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के सभी कायल है। लेकिन यह कत्तई विश्वास योग्य नही है कि आदिवासी समाज रावण का वंशज है।
     इस आशय से पालघर जिलाधिकारी व पुलिस अधिक्षक को लिखे पत्र के माध्यम आदिवासी एकता मित्र मंडल पालघर के सचिव किसन नारायण भुआल ने जिले में किसी भी संगठन द्वारा किये जाने वाला रावण पूजन का विरोध करेगी। आदिवासी एकता मित्र मंडल पालघर श्रीराम का अपमान तथा रावण पूजन का विरोध दर्ज कराते हुए रावण दहन का हिमायती है। जिलाप्रशासन से भुआल ने किसी भी अप्रिय घटना से पूर्व उचित कारवाई की मांग किया है।
     जानकारी के लिए बतादें कि जिले की एक और सामाजिक संगठना आदिवासी एकता परिषद के सचिव की ओर से मंगलवार को पालघर जिलाधिकारी व पुलिस अधिक्षक को दिये गये पत्रक में आदिवासी राजा रावण दहन प्रथा को बंद कराने की मांग तथा आगामी दशहरा को सुबह 9.00 बजे से पालघर चार रास्ता क्रांतिवीर विरसा मुंडा चौक पर राजा रावण के प्रतिमा के पूजन का कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी एकता परिषद की ओर से किया गया है।
     आदिवासी एकता परिषद पालघर का मत है कि राजा रावण आदिम संस्कृति के श्रद्धा स्थान है।दक्षिण भारत समेत मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ ,झारखंड व महाराष्ट्र के तमाम मंदिरों में आदिवासी राजा रावण की पूजा की जाती है।आदिवासी बाहुल्य जिले पालघर में रावण दहन की अनुमति न देने व प्रथा बंद कराने की भादवि की धाराओं का हवाला देते मांग किया गया है।
    जिला प्रशासन अब इस द्वंद्व पर अंत़िम निर्णय क्या लेता है देखने वाली बात है. ??

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking