News Addaa WhatsApp Group

पालघर●थैक्स सर.! लायंस क्लब आफ तारापुर द्वारा जरुरत मंद छात्रों को दिये गये 150 डेस्क किट्स.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Mar 31, 2023  |  11:44 PM

1,174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●थैक्स सर.! लायंस क्लब आफ तारापुर द्वारा जरुरत मंद छात्रों को दिये गये 150 डेस्क किट्स.।

◆द लायंस इंटरनेशनल के सौजन्य से लायंस क्लब आँफ तारापुर द्वारा.।

◆छात्रों ने कही थैंक्स सर.।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर.। आदिवासी बाहुल्य जिला पालघर के जरूरत मंद विद्यार्थियों के लिए पठन पाठन में महत्वपूर्ण 150 डेस्क किट्स बैग,पौष्टिक खानपान सामग्री का वितरण मान ग्रामपंचायत के जिला परिषद शाला में शुक्रवार,31 मार्च 2023 क़़ो सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम के बीच द इंटरनेशनल एशोसिएशन आँफ लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3231 ए-3 के तत्वावधान में लायंस क्लब आँफ तारापुर द्वारा प्रायोजित सत्र 2022-23 के लिए किया गया.।


इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लेझिम के जरिए अतिथियों का स्वागत और प्रमुख अतिथि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर(3231,A3)
हेमंतराज सेठिया तथा मल्टिपल काउंसिल चेयरपर्सन
(3231) डाँ. ख्वाजा मुद्दसर के हाथों द्वीप प्रज्ज्वलन एवं देवज्ञ प्रतिमाओं पर मल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुई.।


——————————————
*क्या होता है डेस्क किट्स.*
आईआईटी-कानपुर के स्नातक मेघावी छात्र ने सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए बॉडी पोस्चर बनाए रखने के लिए DESKIT की शुरुआत की है। देश में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों और घरों में सुविधाओं की कमी के फलस्वरूप जूझते बच्चों का समग्र विकास और वृद्धि प्रभावित होकर बनती समस्या उनके बौद्धिक विकास और स्वास्थ्य में बाधा का द्योतक बन जाती है.।
लेकिन DESKIT के साथ, देश भर के हजारों छात्र सरकारी स्कूलों और घरों अब इस प्रयोग से लाभान्वित होने जा रहे हैं।
एक यूएसपी के रूप में नवाचार के साथ, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमेशा समाज की बेहतरी के लिए नए विचारों का आविष्कार पर कार्य करता रहा है।
ऐसी ही परियोजना को आईआईटी-कानपुर स्नातक 27 वर्षीय एशान सदासिवन के द्वारा डेस्क किट्स के रुप में विकसित की गई है.। एक किलो वजन का बैग है, जो छात्रों को आराम से लिखने और उनके उचित शारीरिक मुद्रा को बनाए रखने में मदद कर रहा है।स्कूलों में डेस्क और घरों में टेबल की कमी का स्वास्थ्य पर कुप्रभाव कम उम्र में पीठ दर्द से पीड़ित द्वारा पढ़ाई में खो रहे खराब लिखावट किसी से छुपा नही है।
आईआईटी के सदासिवन कहते है एक उत्पाद डिजाइनर होने के नाते, मैंने सोचा कि मैं इस मुद्दे को हल करने के लिए एक उत्पाद के साथ आ सकता हूं। और इस तरह DESKIT का जन्म हुआ है.।
——————————————-
आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब आफ तारापुर के प्रेसिडेंट ला.इंद्रजीत कात्यायन,प्रोजेक्ट्स चेयरमैन प्रज्ञा गोरे, लायंस क्लब आफ तारापुर के लायंस डा. सूर्यकांत संखे,डा.नयना मुद्दसर,चंद्रकांत महंते,विजय पाठक, छाया शाह,निलिमा पाठक, नेविका अग्रवाल, दक्षा करेलिया, अर्चना फोरके समेत सभी सदस्य एवं ग्रामपंचायत मान की संरपच अंजली भावर,
ग्रामसेवक रमेश उंद्रे तथा मीडिया जगत के ओमप्रकाश द्विवेदी अतिथि के रुप में उपस्थित रहे.।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking