News Addaa WhatsApp Group

पालघर●बोईसर पुलिस का आह्वान.! छुट्टियों का है प्लान तो हो जाये सावधान.??

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 31, 2021  |  10:46 AM

919 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●बोईसर पुलिस का आह्वान.! छुट्टियों का है प्लान तो हो जाये सावधान.??
■खबरदार-बंद घरों को निशाना बना सकते है बदमाश.।
    पालघर.। त्योहारों के मौसम में अक्सर लोग  छुट्टियों के दौरान सपरिवार गाँव में जाने का प्लान बनाये बैठे रहते है। औद्योगिक शहर बोईसर में खासकर नौकरी,पेशा वाले काफी लोग बाहर से आये हुये है।लेकिन उनके परिजन मूल गाँव में विराजमान है उनसे छुट्टियों पर मिलने का पुरा प्लान रहता है। इस बार दिवाली, भाऊबीज तथा साप्ताहिक छुट्टी रविवार को जोड़े तो चार दिन का अवकाश वैसे ही है उसमें कुछ नीजी अवकाश जोड़ने पर सप्ताह का पुरा प्लान परिजनों संग खुश्गवार माहौल में रहेगा। वहीं पूर्वांचल तथा बिहार की लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में गाँव जाने की तैयारी दिवाली में खायी रहती है। छुट्टियों का भरपूर आनंद, एक साथ सभी रिस्तेदारों से मिलने का जुगाड़ बनाये निकलने की इंतजार में है।
    ऐसे में इस बार दिवाली तथा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर छुट्टियों का आनंद परिजनों से मिलने का प्लान आप के खुशियों में रोड़ा न डाल दें । इसके लिए पहले से ही घर के दरवाजे बंद करने से पूर्व कुछ सावधानी बरतनी बेहद जरूरी हो गयी है।
      बोईसर एमआयडीसी पुलिस की ओर से इस बार त्योहारों पर छुट्टियों के प्लान किये लोगों को पहले आगाह करते त्योहारों में खलल डालने वाले बदमाशों से सावधान रहने का आह्वान किया जा रहा है।
      बोईसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश सालुंके के अनुसार ऐसे मौके के फिराक में लगे आंवछनीय तत्व बड़े बेसब्री से ऐसे ईलाकों के रेकी म़ें लगे रहते है। हालांकि पुलिस बल को जरूरी ऐहतियात बरतने तथा रात्रि गस्त तेज करने को लेकर निर्देशित किया जा चुका है।इस बावत बोईसर पुलिस ने कुछ जरूरी सुझाव दिये गये है।
  ◆घरों के मुख्य दरवाजे पर मजबूत लोहे का सेफ्टी डोर,लाँक तथा सुरक्षा यंत्रों को बिठायें.।
◆घरों के अंदर तथा बाहर समुचित प्रकाश की व्यवस्था तथा किसी परिचित को आने जाने के लिए जरूर रखें।
◆घरों में निकलते समय नगदी रकम व आभूषण कभी भी नही रखें।
◆आभूषण व नगदी बैंको के लाकरों में ही रखें।
◆ घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों स्वयं तथा कालोनियों का निगरानी व उनका मरम्मत की जांच जरूर कर लेवें।
◆सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को सुरक्षित जगहों पर रखने की व्यवस्था करें.।
◆सुरक्षाकर्मियों की इंताजामात भी बड़ा महत्वपूर्ण है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking