News Addaa WhatsApp Group

पालघर●रेलवे स्टेशन पर नये ओवरब्रिज व लिफ्ट का सांसद गावित के हाथों शुभारंभ.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 12, 2020  |  10:16 PM

1,339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●रेलवे स्टेशन पर नये ओवरब्रिज व लिफ्ट का सांसद गावित के हाथों शुभारंभ.।

◆सांसद राजेंद्र गावित ने रेलमंत्री गोयल का जताया आभार.।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

जिला ब्यूरोंं-राकेश आर.दुबे संग अड्डा टीम.।
पालघर। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मंशा लिए स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ बुजुर्ग लोगों के सुविधाओं के मद्देनजर शनिवार को पालघर सांसद राजेंद्र गावित के हाथों फीता कांटकर नये ओवरब्रिज व लिफ्ट का शुभारंभ किया गया।
          रेलवे स्टेशन के नया ओवरब्रिज नगरपरिषद कार्यालय के सामने से पूर्व की ओर पब्लिक ब्रिज का काम करेगा। इससे लोगों को आसानी से उस पार जाने के साथ भीड़भाड़ की स्थिति से राहत जरूर मिलेगी। वहीं नये लिफ्ट के शुभारंभ के पश्चात वरिष्ठ नागरिकों को सामान के साथ आने जाने में काफी हद तक सुविधा के साथ तकरीबन 20 रेल यात्री एक साथ आवाजाही भी कर सकेंगे।

      जिले के लोकप्रिय सांसद राजेंद्र गावित ने जिलावाशियों की ओर से रेलमंत्री भारत सरकार पियूष गोयल का अभिवादन करते आभार जताते हुए उदघाटन के पश्चात मीडयाकर्मियों से बातचीत करते कहा कि रेलमंत्री ने हमारे निवेदन को स्वीकार करते हुए पालघर को सुविधाजनक बनाने का आश्वस्त किया है। सांसद गावित ने डीआरएम गुरुप्रसाद का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने कार्यो को समय रहते अमलीजामा पहनाया है।
इस सुअवसर पर आयोजित कार्यक्रम में
मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभय सानप
पालघर रेलवे सुपरिटेंडेंट मिलिंद कीर्तिकर, वाणिज्य निरीक्षक अमितगायकवाड़,शिवसेना जिला समन्वयक केदार काले,पालघर डीएसपी विकास नाईक, नगराध्यक्ष डाँ.उज्जवला काले,उपनगराध्यक्ष उत्तम घरत,नगरसेवक रविंद्र म्हात्रे,शिवसेना शहर ध्यक्ष भूषण संखे, भाजपा के चंदा दुबे, तेजराज हजारी सिंह,निमेष शुक्ला, जी.आर.पी.रेलवे सुरक्षा बल पालघर के अधिकारी एवं तमाम रेलवे कर्मचारी भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking