News Addaa WhatsApp Group

पालघर ग्रामीण में कोरोना संक्रमित हुए 408 के पास,8 की मौत। जिला प्रशासन ने अफवाहों से दूर सजग रहने को कहा।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jun 15, 2020  |  4:13 PM

2,675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर ग्रामीण में कोरोना संक्रमित हुए 408 के पास,8 की मौत। जिला प्रशासन ने अफवाहों से दूर सजग रहने को कहा।
पालघर। कोविड-19 की चढ़ते उतरते ग्राफ पर नजर डाले तो पालघर ग्रामीण में कोरोना पाँजिटवों की आँकड़ा आज 408 के पास जा पहुँचा है। जिनमें 8 की असमय मृत्यु और 123 रोगियों का डिस्चार्ज भी शामिल है। 277कोरोना एक्टिव मरीजों का बिभिन्न अस्पतालों में ईलाज शुरू है।
     आँकड़ों पर नजर डालें तो आर.एच.पालघर
4,टीमा 26,आईडियल हास्पिटल वाडा 120,नायर हास्पिटल मुंबई  1,गोल्डेन पार्क हास्पिटल  1, अग्रवाल हास्पिटल  3, विनायक हास्पिटल 1,जी.जी. काँलेज वसई1, साईबाबा हाउसिंग काँलोनी सीसीसी पालघर 70, वीएमसी क्वाराटाईन सेंटर 1,केईएम 1,स्टार हास्पिटल 1,सीसीसी सील 4,डीएच नासिक 2 और डीएच थाणे में 1 रोगी को प्रवेश दिया गया है।
      तालुका के हिसाब से कोरोना के प्रमुख केसेज पर नजर डाले तो डहाणू तालुका 30,जह्वार 9,मोखड़ा 7, पालघर  100,तलासरी 2, वसई ग्रामीण 28,बिक्रमगढ़.49, वाडा तालुका में 52 एक्टिव केसेज है।पालघर जिले में कुल एक्टिंव केसेज 1000 तथा 924 कोरोना पाँजिटिव रोगियों के डिस्चार्ज की खबर है। यही नहीं अबतक 68 पाँजिटवों की मृत्यु की जानकारी सामने आयी है। जानकारी के लिए बतादें कि पालघर तालुका में 3,वसई ग्रामीण में 5 और वीवीसीएमसी में अबतक 60 रोगियों की जान जाने की खबर है।
जिला प्रशासन ने लोगों से सजग व अफवाहों पर ध्यान नही देने को कहा●
  फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से ऐहतियातन जिले में लोगों को महामारी से जागरूक रहने तथा अफवाहों से दूर रहने हेतु सूचनाएं दी जा रही है। संक्रमित सभी इलाकों को प्रशासन की ओर से सील करते हुए अन्य संबधियों को कोराटाईन करने की प्रक्रिया भी लागातार जारी है। प्रशासन समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने व लागातार समय से सैंपल टेस्ट कराने के इंताजामात में जुटा हुआ है।

आज की हॉट खबर- निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

संबंधित खबरें
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया
बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया

बोदरवार/कुशीनगर । गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज परिक्षेत्र के गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking