पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के वहोरा छपरा गांव में बीते बृहस्पतिवार को हुआ अग्निकांड में पीड़ित परिवार के बीच पहुच पूर्व छात्र संग अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता आशुतोष मिश्रा ने राहत सामग्री बितरण कर उन्हें हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
उक्त अग्निकांड में वहोरा छपरा निवासी भोला शर्मा का रिहायसी घर सहित घर गृहस्ती का सारा सामान जल कर खाक हो गया।उक्त अग्निकांड की सूचना पर पहुचे आशुतोष मिश्रा ने पीड़ित परिवार के बीच अपने स्तर से दैनिक आवश्यकता की बस्तुए उपलब्ध कराते हुए उन्हें हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान पिपरा बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार,मण्डल महामंत्री विश्वजीत राय,सेक्टर संयोजक हरीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…