विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...
पिपरा बाजार/कुशीनगर | नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा बुजुर्ग मे आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट कर गम्भीर रूप घायल की गई माँ और बेटी मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से जुझ रही हैं लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं।
सौरहा बुजुर्ग के टोला जौरही निवासी जैतुन नेशा ने पुलिस को दिये तहरीर मे बताया है की 12 अगस्त को गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके खेत से जबरन सागौन का पेड़ काट रहे थे।मना करने पर गोलबंद हो आधा दर्जन लोगों ने उसे और उसके बेटी सहाना को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया।रिश्तेदार उसे जिला चिकित्सालय पडरौना इलाज के लिए ले गये लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया।जहां पर दोनों माँ बेटी जिंदगी मौत से जुझ रही हैं।जैतुन ने आरोप लगाया है की घटना के दिन ही तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की हैं जिसके चलते आरोपी अब इलाज मे सहयोग कर रहे रिश्तेदारों व सहयोगियों को भी धमकी दे रहे है।इस सम्बंध में उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह का कहना है की मुक्दमा पंजिकृत किया जा चुका है,आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…