News Addaa WhatsApp Group

पिपरा बाजार: सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवशीय “विशेष शिविर” का समापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2021  |  4:16 PM

708 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवशीय “विशेष शिविर” का समापन

पिपरा बाजार/कुशीनगर। स्थानीय बाजार स्थित किसान इण्टर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवशीय “विशेष शिविर” समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच किया गया।
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छाया चित्र पर बिद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय व मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक राघव शरण मिश्र द्वारा पुष्पार्चन व दिप प्रज्वलित कर किया गया।ततपश्चात बिद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इसी कड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा समाज मे व्याप्त बुराइयों दहेज प्रथा,भ्रूण हत्या,साम्प्रदायिक दंगे,यातायात नियम पालन,नारी सशक्तिकरण आदि को दूर करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा साथ ही रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिद्यालय के शिक्षक धनञ्जय कुमार,ब्यास पटेल,हरिन्द्र कुशवाहा,संजय गौतम,विद्यानंद शुक्ल आदि ने बताया कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए नौजवानों को आगे बढ़ने की आवश्यकता है क्योंकि युवा ही देश का कर्णधार है।मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न गीतों के माध्यम बच्चों में ऊर्जा भरने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री अश्विनी कुमार पांडेय ने सभी स्वयंसेवियों को विगत दिनों में लिए गए प्रशिक्षण और कार्यकलापों को सदैव जीवन मे आत्मसात करने की बात कही गई साथ आगन्तुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय,सतीश कुशवाहा,दीपक मिश्र,रतन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता श्री सुनील कुमार पांडेय ने किया।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking