आज मंगलवार को दोपहर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा जनपद के थाना तरयासुजान का भ्रमण व आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के रजिस्टर नंबर 8, अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, बन्दी गृह, मालखाना, के साथ ही साथ भोजनालय कक्ष ,कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण गहनता से किया। *वही मुकदमे से सम्बंधित वाहनो एवं थाने पर आने वाले आगन्तुकों के समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान को निर्देशित किया । साथ ही पुलिसकर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तो सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु हिदायत भी दिया । उन्होंने बातचीत के दौरान कहा की यह थाना उतरप्रदेश -बिहार सीमा पर स्थित है, जिससे सतर्कता कुछ ज्यादे ही बरतनी पड़ेगी। जिसमें मीडिया का भी सहयोग होना चाहिये, यह देखा जाता है की अपराधी अपराध को अंजाम देकर बिहार में प्रबेश कर जाते है। तो वही सीमा पर स्थित होने के वजह से बिहार के कुछ लोगो की रिस्तेदारी भी यहां होती है, इस लिये हमें चौकना रहकर अपना कार्य करना होगा, जिसमे आमजन के साथ मीडिया का भी सहयोग जरूरी है।* ऐसे तत्वो को चिन्हित कर अपराध पर काबू पाया जा सकता हैं। 
बहरहाल पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अपने आकस्मिक तरयासुजान थाना के निरीक्षण में संतुष्ट नजर आए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान हरेन्द्र कुमार मिश्र, पी आर ओ गोपाल पांडेय, बरिष्ठ उप निरीक्षक कैलाश यादव, चौकी प्रभारी डिबनी बनजरवा, उप निरीक्षक मिलन कुमार, उप निरीक्षक अवधेश सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के साथ सभी कर्मचारी मैजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…