देवरिया/न्यूज अड्डा
जनपद देवरिया के भटनी द्वारा एफ0आई0आर0 के माध्यम से अवगत कराया गया कि दि0 25.06.2020 को समय करीब 12.00 बजे वह अपने मां के साथ थाना भटनी पर प्रार्थना पत्र लेकर आयी थी। प्रभारी निरीक्षक भटनी श्री भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। वह और उसकी मां अपना प्रार्थना पत्र लेकर कार्यालय में प्रवेश किये तथा अपनी भूमि विवाद के संबंध में तथ्यों से प्रभारी निरीक्षक को बताया जाने लगा। कुछ समय पश्चात् प्रभारी निरीक्षक भटनी श्री भीष्मपाल सिंह यादव के द्वारा बैठने के लिए कहने पर उक्त लोग वहां रखी कुर्सियों पर बैठ गयीं। भूमि विवाद के संबंध में बात करते-करते प्रभारी निरीक्षक भटनी अश्लील हरकतें की गईं, जिसका वीडियो उक्त लड़की द्वारा बनाकर अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया गया तथा पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के माध्यम से मोबाईल पर फॉरवर्ड किया गया। इस संबंध में थाना भटनी पर मु0अ0सं0 111/2020 धारा 354(क)/509/166 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना करायी जा रही है। आरोपी निरीक्षक भीष्मपाल सिंह यादव पूर्व से ही एक अन्य प्रकरण में निलम्बित चल रहे हैं। विधिक कार्यवाही करायी जा रही है।
देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…
ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…
ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं…