पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बलकुड़िया मेंअपनी पुस्तैनी काबिज जमीन पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए अनशन पर बैठे कुनवे का रविवार चौथे दिन देर शाम पहुचे सीओ खड्डा व तहसिलदार ने उचित न्याय का भरोसा दिलवाते हुए जूस पिला कर अनशन तोड़वाया।
उक्त गांव निवासी राधे गांव के बाहर सड़क के किनारे के एक छोटे भूखण्ड पर पुस्तैनी कब्जा रहा जिसेको दूसरे गांव के एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा अपना भूमि बताकर कब्जा किया जा रहा था। जिसमे जिम्मेदार भी उक्त बिशेष समुदाय के ब्यक्ति का साथ दे रहे थे।इस सम्बन्ध में राधे ने जिलाधिकारी व एसडीएम को शिकायत पत्र सौपकर न्याय की गुहार लगाया था तथा न्याय न मिलने की दशा मे आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दिया था।कार्यवाई शून्य होता देख राधे अपने परिवार के साथ अपने भूमि के पास गुरुवार सुबह से बलकुडिया पिपरा सडक मार्ग के पटरी पर आमरण अनशन पर बैठ गया था। जिसकी भनक लगते ही पुलिस के साथ राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुचकर विवादित भूमि का सीमाकन किया गया और आमरण अनशन से समझाबुझाकर अनशनकारियों उठाने का प्रयास किया गया लेकिन अनशनकारी माने नही अनशन पर बैठे रहे जिमसें चौथे दिन देर शाम पहुचे सीओ खड्डा व तहसीदार पडरौना ने अनशनकारियों को समझ बुझा कर न्याय का भरोषा दिलाते हुए जूस पिला अनशन समाप्त कराया।
अनशन समाप्त होने के अगले दिन सोमवार को मौके पर पहुचे हल्का लेखपाल व थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया ने राधे को सन्तुष्ट करते हुए उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया परन्तु अभी भी वहां उक्त वर्ग विशेष के ब्यक्ति के चलते ब्रम्ह स्थान व नाले की जमीन को लेकर तनाव बना हुआ है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…