News Addaa WhatsApp Group

बरवारतनपुर: चोरो ने नगदी समेत गहनो पर किया हाथ साफ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 15, 2021  |  6:24 PM

946 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बरवारतनपुर: चोरो ने नगदी समेत गहनो पर किया हाथ साफ!

संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गाँव में गुरुवार की रात घर का दरवाजा बन्द कर छत के रास्ते घुसकर चोरों ने एक घर से नकदी, कपड़ा सहित जेवरात की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस व डागस्क्वाड घटना का सुराग लगाने में जुटी है।
बरवारतनपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि गुरूवार की रात परिवार के लोग एक कमरे में सोए थे उसे बाहर से बन्द कर दिया गया था। सुबह जानकारी होने पर परिवार के दूसरे सदस्यों ने दरवाजा खोला तब लोग बाहर निकले। परिवार के लोग बगल के कमरे का ताला टूटा देखा तो होश उड़ गया। कमरे में रखा बाक्स, अटैची सब गायब मिले , समान भी बिखरा हुआ था। जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। खोजबीन करने पर गाँव के बगल में ही टूटे बाक्स वगैरह खाली पड़े मिले। गृहस्वामी सुरेन्द्र सिंह के मुताबिक लगभग तीन लाख के जेवर, पचास हजार रुपये नगद कीमती कपड़े आदि की चोरी हुई है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक खड्डा आरके यादव , एस आई राजेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुटे हुए है। डागस्क्वाड को बुलाकर घटना के खुलासे में पुलिस जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking